Breaking News

रामु रोहरा के मार्गदर्शन एवं ओमेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

धमतरी – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर धमतरी में नवयुवाओं का भव्य, विशाल एवं ऐतिहासिक प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री ओमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रहा।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

कार्यक्रम में आदरणीय महापौर रामु रोहरा एवं जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित एवं राकेश साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मिश्री पटेल, मोनिका देवांगन, अमन राव, पार्षदगण, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल सहित अविनाश दुबे, मिथलेश सिन्हा, अतुल साहू, जितेश सिन्हा, राघवेंद्र साहू, देवेश साहू, तुषार साहू, डोमेश्वर साहू, आदित्य भोसले एवं आयुष दीवान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामु रोहरा एवं डॉ. किरण बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने “अंत्योदय” के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की विचारधारा दी। इसी विचारधारा के बल पर भारतीय जनता पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश का युवा वर्ग विकसित भारत के निर्माण हेतु भाजपा से जुड़ रहा है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में यही युवा संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा में प्रवेश करने वाले प्रमुख युवाओं में गौरव साहू, हेमचंद साहू, जगेंद्र साहू, अमन साहू, डोमेश्वर साहू, रविंद्र साहू, पदमान साहू, डीकेश साहू, वरुण साहू, रघु साहू, चंद्रकांत ध्रुव, हीरालाल साहू, जितेंद्र सिन्हा, मनाऊ, लवकुमार, परमेश्वर, रेवत साहू, कमल फिरोज साहू, चंद्रकांत, फलेंद्र, दुर्गेश, प्रशांत, सोनू, जयकिशन, हेमलाल, दुर्गेश, जितेंद्र पटेल, भेवेंद्र, मोनू साहू, देवेंद्र, पूरन, पुष्कर, वासुदेव यादव, तेजेंद्र, मनीष, दुष्यंत, राहुल सेन, टिकेश, गुलशन, लोकेश, खिलेंद्र, प्यारे, विनय साहू, प्रभात, हिरेंद्र साहू, खिलेश्वर साहू, नितेश, दिलीप, रेमन, योगेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, विनोद सिन्हा, नागमणि, दानेश्वर साहू, वासु साहू, गोविंद साहू, हरिचंद साहू, रोशन, डोमेश्वर, डीके साहू, गौकरण साहू सहित अन्य अनेक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नवप्रवेशी युवाओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे राष्ट्रहित, समाज सेवा एवं संगठन के मूल्यों से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़े हैं और आने वाले समय में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री ओमेश यादव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की यह सहभागिता संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी।अंत में सभी उपस्थितजनों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 10

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *