Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 रायपुर में भव्य अघोर महोत्सव एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान का आगाज धमतरी में हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, कोतवाली पुलिस ने तस्कर को दबोचा, लाखों की संपत्ति बरामद धमतरी में पहली बार होने जा रहा सायकिल रेसिंग, केन्या के प्रतिभागी शामिल होने की खबर, युवा और महिलाओं को जोड़ने की पहल मुआवजा डकार कर फिर किया सरकारी जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने ढहाए अवैध निर्माण आसमानी बिजली का कहर, 40 मवेशियों की मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 रायपुर में भव्य अघोर महोत्सव एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान का आगाज धमतरी में हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, कोतवाली पुलिस ने तस्कर को दबोचा, लाखों की संपत्ति बरामद धमतरी में पहली बार होने जा रहा सायकिल रेसिंग, केन्या के प्रतिभागी शामिल होने की खबर, युवा और महिलाओं को जोड़ने की पहल मुआवजा डकार कर फिर किया सरकारी जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने ढहाए अवैध निर्माण आसमानी बिजली का कहर, 40 मवेशियों की मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान

चोरी कांड का खुलासा, सोना गलाकर बिस्किट बनाने वाले सराफा कारोबारी सहित तीन गिरफ्तार

भखारा पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही, चोरी के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद

धमतरी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कोसमर्रा के एक सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर बिस्किट बनाने वाला रायपुर का एक सराफा कारोबारी भी शामिल है।प्रकरण के अनुसार प्रार्थी कृष्ण कुमार कोसरे, निवासी ग्राम कोसमर्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 को वह अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने अभनपुर गए थे। 17 मई को वापस लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे और आलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम पार कर दी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए भखारा पुलिस और सायबर टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर ग्राम कोसमर्रा निवासी घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसने अपने साथी हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने आपस में जेवरात बांट लिए थे और नगदी खर्च कर दी थी। घनश्याम की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद की।घनश्याम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेमन्त ने चोरी का एक सोने का गुलबंद रायपुर निवासी ओमप्रकाश सोनी को बेचने के लिए दिया था।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

ओमप्रकाश सोनी ने उक्त जेवरात को गलाकर सोने का बिस्किट बना दिया था।पुलिस ने सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम वजन का सोने का बिस्किट बरामद किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी 1.घनश्याम यादव, पिता मनोज यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा, धमतरी। 2. हेमन्त उर्फ सोनू मानिकपुरी, पिता शिवदास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमर्रा, वर्तमान पता मठपुरैना, रायपुर।3. ओमप्रकाश सोनी, पिता रतनलाल सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की बाली, नथ, लॉकेट, टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी और 10 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट बरामद किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 331(4), 305 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी और नकबजनी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

📊 This Post Stats:
Today: 5
Total Views: 30

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *