Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मासूम बेटी को किनारे छोड़ बांध में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

पवन तिवारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित प्रसिद्ध गंगरेल बांध में एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को किनारे छोड़कर पानी में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। हालांकि राहत की बात यह रही कि वहां आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते महिला को देख लिया और तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे वह गहरे तनाव में थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर वह अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।घटना के वक्त महिला ने अपनी मासूम बच्ची को बांध के किनारे छोड़ दिया और खुद गहरे पानी की ओर बढ़ गई। गनीमत रही कि वहां उपस्थित नागरिकों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पानी से बाहर खींच लिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैऔ

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

और उसकी स्थिति नियंत्रण में है।
इस संवेदनशील मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वर्तमान में महिला और उसकी बच्ची दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 123

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *