Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र

धमतरी। जिले के युवाओं को आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। नगर पंचायत आमदी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व एवं

आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने किया। यह ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों और ज्ञानार्जन के इच्छुक नागरिकों के लिए आधुनिक अध्ययन एवं डिजिटल संसाधनों का

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

सशक्त केंद्र बनेगी।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग सभी नगर पंचायतों में पुस्तकालय सुविधा विकसित की जा चुकी है, जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर भी लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मेघा, सांकरा, बेलरगांव सहित अनेक ग्राम पंचायतों में संचालित पुस्तकालय ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और अध्ययन का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इन पुस्तकालयों के माध्यम से युवाओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता कम होगी।आमदी की ई-लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट, आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, डिजिटल रीडिंग सुविधा, हजारों ई-बुक्स, ई-जर्नल्स तथा ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।यहां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), एसएससी, रेलवे, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी। शांत, सुव्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सक्षम अध्ययन वातावरण विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करेगा।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, “ज्ञान ही विकसित समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी सरकार का उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

ई-लाइब्रेरी डिजिटल युग की आवश्यकता है, जो गांव और शहर के विद्यार्थियों के बीच अवसरों की दूरी को कम करेगी। हम चाहते हैं कि हर प्रतिभाशाली युवा अपने जिले में रहकर भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कर सके।”नउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, नवाचार, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता का केंद्र होते हैं। आने वाले समय में ग्राम पंचायतों तक पुस्तकालय सुविधाओं का विस्तार कर अध्ययन की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम धमतरी रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक रंजना साहू, नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष ज्योति साहू, प्रकाश बैस, विनय जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने ई-लाइब्रेरी की स्थापना को अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 68

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *