Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

आसमानी बिजली का कहर, 40 मवेशियों की मौत, पशुपालक को लाखों का नुकसान

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूमरपाली में प्रकृति का भारी प्रकोप देखने को मिला है। यहां तेज गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 40 पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृत पशुओं में 39 भेड़ें और एक बकरा शामिल हैं। इस अचानक हुए हादसे के बाद से पूरे ग्रामीण इलाके में हड़कंप और सन्नाटे का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में अचानक शुरू हुई तेज बारिश से आसमानी बिजली का कहर, 40 मवेशियों की मौत, पशुपालक को लाखों का नुक्सान से

बचने के लिए सभी मवेशी एक स्थान पर जमा होकर खड़े थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और सभी पशु उसकी चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे के कारण संबंधित पशुपालक को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उसकी आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया और आगे की औपचारिक कार्रवाई शुरू की।इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (अंधड़) भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनता से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें, ताकि इस तरह के हादसों से सुरक्षित रहा जा सके।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 87

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *