Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

एक दिन में लखपति बनने का सपना लिए रिश्वतखोर क्लर्क, फंस गया ACB के जाल में

पवन तिवारी

धमतरी। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सिंचाई विभाग (विद्युत यांत्रिकी) के एक कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अनुकंपा नियुक्ति और ग्रेच्युटी राशि जारी करने के एवज में रिश्वतखोरी का यह खेल शहर के कर्मा नगर स्थित आरोपी के निजी निवास पर चल रहा था, जहां एसीबी ने दबिश देकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के बाद से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी (सिंचाई) विभाग में पदस्थ प्रोग्रेस मेन लकेश साहू (लोकेश्वर साहू), जिसके पास लिपिकीय कार्यों का भी प्रभार था, ने विभाग के ही एक गंभीर मामले में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी खुमान सिंह (सोनकर) ने एसीबी से लिखित शिकायत की थी

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

कि उनके स्वर्गीय पिता संतोष सोनकर की ग्रेच्युटी राशि 6 लाख 99 हजार रुपये तथा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी द्वारा कुल राशि का 20 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी द्वारा शुरुआत में 1 लाख 40 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में सौदा 1 लाख 10 हजार रुपये में तय हुआ।

शिकायत की प्रारंभिक जांच और सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार,आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की पहली किश्त लेकर कर्मा नगर स्थित अपने निजी निवास पर बुलाया था। जैसे ही प्रार्थी ने आरोपी कर्मचारी को 50-50 हजार रुपये की दो गड्डियों के रूप में कुल एक लाख रुपये सौंपे, पहले से ही मुस्तैद एसीबी की टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली।कार्रवाई के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए स्थानीय रेस्ट हाउस लाया गया, जहां एसीबी के अधिकारियों ने जरूरी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई की खबर फैलते ही सिंचाई विभाग तथा विद्युत यांत्रिकी विभाग के दफ्तरों में सन्नाटा पसर गया और कर्मचारी दिनभर इसी कार्रवाई को लेकर चर्चा करते रहे। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में प्राप्त हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 137

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *