Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले 4 साल की सबसे बड़ी कार्रवाई में ₹2.60 करोड़ का गांजा जब्त, संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

पवन तिवारी

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

मुख्य तस्करों के साथ पायलटिंग कर रही स्विफ्ट कार और पिकअप का चालक भी गिरफ्तार; 1 नाबालिग सहित 5 हिरासत में

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक संगठित अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने करीब 2.60 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति सहित 490 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में मुख्य तस्करों के साथ-साथ उनके आगे चल रही स्विफ्ट कार के चालक और गांजा परिवहन कर रहे पिकअप चालक सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर फारेस्ट नाके के पास घेराबंदी ओडिशा, महाराष्ट्र और बस्तर क्षेत्र से जुड़े संवेदनशील मार्गों पर धमतरी पुलिस द्वारा लगातार रणनीतिक निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच अर्जुनी थाना पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि चारामा की ओर से धमतरी की तरफ एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांकCG-04-QH-0834) और एक मारुति स्विफ्ट कार (क्रमांकCG-04-QA-3116) में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर ले जाया जा रहा है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) धमतरी को नाकाबंदी के कड़े निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित रणनीति तैयार की और संदिग्ध वाहनों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

आगे-पीछे से घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्ध वाहनों को श्याम तराई फॉरेस्ट नाके के पास सफलतापूर्वक दबोच लिया। वाहनों में गुप्त रूप से छिपाकर रखा गया था क्विंटल गांजा पकड़े गए वाहनों की जब बारीकी से तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। महिंद्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों और मारुति स्विफ्ट कार के भीतर गुप्त हिस्सों में छिपाकर रखे गए पैकेटों सहित कुल 96 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 490.818 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था।अंतर्राष्ट्रीय बाजार और पुलिस आकलन के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित
कीमत 2,45,40,900 रुपये (करीब दो करोड़ पैंतालीस लाख रुपये) आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस ने मौके से चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं नौशाद खान (29 वर्ष) पिता मुन्ना खान, मूल निवासी- ग्राम बरनावा, थाना बिनोली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी- जगदलपुर करण साहू (22 वर्ष) पिता मनोज कुमार साहू, निवासी- ग्राम बोरिया अंतरामार्ट, गली नंबर 4,अक्षर विहार,थाना टिकरापारा,जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) मोहम्मद शादिक (30 वर्ष) पिता मोहम्मद यूनुस खान, निवासी- गोकुलनगर, टिकरापारा,थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) हिंमाशू साहू (20 वर्ष) पिता भोज राम साहू, निवासी- पचपेड़ी नाका, रायपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) कुल ₹2.60 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से गांजे के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन और संचार उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनका विवरण निम्नानुसार है जब्त सामग्री का विवरण |अनुमानित मूल्य (रुपये में) अवैध मादक पदार्थ गांजा(490.818 किलोग्राम)₹2,45,40,900/-
मारुति स्विफ्ट कार (01 नग) | ₹9,00,000/-
महिंद्रा पिकअप वाहन (01 नग) ₹5,00,000/-
(06 नग)मोबाइल फोन ₹1,35,000/-
कुल संम्पत्ति की कीमत₹2,60,75,900/- जगदलपुर से रायपुर खपाने की थी तैयारी, नेटवर्क ध्वस्त धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों के भीतर गांजा जप्ती की यह सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और जांच में अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी इस खेप को जगदलपुर क्षेत्र से लेकर आ रहे थे

और इसे रायपुर समेत अन्य बड़े शहरों में खपाने की योजना थी।उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस पिछले छह सप्ताह से सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख राजमार्गों पर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इस दौरान गांजा तस्करी के खिलाफ कुल सात बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिसमें यह नवीनतम कार्रवाई सबसे बड़ी है। अब तक की इन सभी कार्रवाइयों में पुलिस ने सैकड़ों किलोग्राम गांजा और करोड़ों रुपये की गाड़ियां व संपत्ति जब्त कर अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं की कमर तोड़ दी है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की भी तलाश कर रही है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 141

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *