Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

धमतरी। महानदी के तटों से नियमों को ताक पर रखकर हो रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ शहर में विरोध तेज हो गया है। मंगलवार देर रात नहर नाका चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे आठ भारी वाहनों को रोककर चक्काजाम कर दिया। जांच के दौरान वाहन चालकों के पास अनिवार्य पिट पास नहीं पाया गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर रेत लदे ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अवैध परिवहन की सूचना देने के लिए जब खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो करीब एक घंटे तक

किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात तहसीलदार और कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचे।अधिकारियों द्वारा अवैध खनन और परिवहन में लिप्त वाहनों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का लिखित भरोसा दिए जाने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।लगातार दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा वाहनों के

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

कारण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। विशेष रूप से कोलियारी से जोरातराई और मथुराडीह से मगरलोड मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से सुबह से शाम तक जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। जिले में एनजीटी नियमों के तहत स्वीकृत 16 रेत खदानें वर्तमान में बंद हैं, इसके बावजूद 57 स्वीकृत भंडारण स्थलों की आड़ में रोजाना 100 से अधिक भारी वाहन बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे राजस्व को भारी नुकसान होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

📊 This Post Stats:
Today: 4
Total Views: 11

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *