Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में “साइबर जागृति अभियान” के तहत 24 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस टीमों ने बैंकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों,ग्राहकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को बैंकिंग फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, फर्जी कस्टमर केयर, QR कोड, संदिग्ध लिंक, OTP एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के

उपाय बताए।नागरिकों को समझाइश दी गई कि राशि प्राप्त करने के लिए UPI PIN की आवश्यकता नहीं होती। अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन न करें तथा OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।24 अगस्त के प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा स्टेट बैंक धमतरी, थाना अर्जुनी द्वारा आमदी के विभिन्न बैंकों, थाना रूद्री द्वारा स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा, थाना कुरूद द्वारा सहकारी बैंक मरौद, थाना भखारा द्वारा जिला सहकारी बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा भखारा, थाना मगरलोड द्वारा स्टेट बैंक मगरलोड, चौकी बिरझर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दर्रा, चौकी करेली बड़ी द्वारा ग्रामीण बैंक करेली बड़ी, थाना अकलाडोंगरी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला अकलाडोंगरी, थाना नगरी द्वारा जिला सहकारी बैंक नगरी एवं थाना बोराई द्वारा जगत च्वाइस सेंटर बोराई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

“मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें” – छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें।अभियान की वेबसाइट cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जाकर अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत – धमतरी पुलिस की अपील है कि किसी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक को तत्काल सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी की राशि रुकने की संभावना अधिक होती है।

📊 This Post Stats:
Today: 3
Total Views: 15

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *