Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, 2.23 लाख की अवैध शराब बरामद

धमतरी। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 53 पेटी यानी लगभग 458 लीटर अवैध शराब जब्त की। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680 रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अर्जुनी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम धौराभाठा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और धौराभाठा निवासी खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू (उम्र 33 वर्ष) तथा कमलेश साहू (उम्र 32 वर्ष) को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के

कब्जे से 40 पेटी (1920 पाव) देशी प्लेन शराब शोले, 5 पेटी (240 पाव) देशी मसाला शराब शोले तथा 8 पेटी (384 पाव) जम्मू व्हिस्की बरामद की गई। कुल 2544 पाव अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी खिलानंद साहू उर्फ गोलू, ईश्वर साहू का पुत्र है तथा कमलेश साहू, कोमल साहू का पुत्र है। दोनों आरोपी धौराभाठा थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के निवासी हैं।इस पूरी कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण और वितरण में शामिल अन्य नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इससे जुड़े सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह मुस्तैदी से जारी रहेगा।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 67

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *