Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी में हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, कोतवाली पुलिस ने तस्कर को दबोचा, लाखों की संपत्ति बरामद

धमतरी। जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुस्तैद सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये आंकी जा रही है।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने संदेही मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) को हिरासत में लिया। वह मूल रूप से रायपुर के बस स्टैंड के पीछे का निवासी है और वर्तमान में सोरिद नगर डीपोपारा, धमतरी में रह रहा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 हजार से अधिक की हेरोइन बरामद

वैधानिक प्रक्रिया के तहत जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कीमत 90,000 रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने तस्कर के पास से एक मोबाइल कीमत 10000 फोन, 20,000 रुपये नगद और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (कीमत करीब 1,10,000 रुपये) जब्त की है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
कोतवाली पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार साहू के खिलाफ धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हेरोइन की खरीद-फरोख्त और इसके मुख्य स्रोत के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों और सप्लायरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 159

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *