Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रभात शाखा का एकत्रीकरण में शामिल, महापौर ने की पेवर ब्लॉक निर्माण की घोषणा

धमतरी। सोरिद वार्ड स्थित मां शीतला मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रभात शाखा का एकत्रीकरण कार्यक्रम रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 6:00 बजे राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संगठनात्मक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नियमित शाखा की गतिविधियों का

प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। शाखा परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा और उपस्थित स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने मां शीतला मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक लगाने की मांग महापौर रामू रोहरा के समक्ष रखी। महापौर ने मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कराने की

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास नगर निगम की प्राथमिकता है और नागरिकों की सुविधा के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सेवा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का कार्य कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में एकता एवं समरसता का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया तथा महापौर द्वारा मंदिर परिसर के विकास के लिए की गई घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 82

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *