Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

मराठापारा में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें प्रसारण को मराठापारा निवासी विश्वजीत कृदत के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उनके विचार प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।महापौर ने कहा कि समाज के अनाम नायकों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के

योगदान का उल्लेख कर उन्हें सम्मानित करना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विश्वजीत कृदत्त, प्रकाश गोलछा, कैलाश भोसले, गौरव मगर, सतीश पवार, भागवत यादव, धनेश्वर यादव, नीरज जगताप, रिंकी जाधव, अनीता कृदत्त, आदित्य भोसले, आकाश भोजवानी, अभिषेक जाधव, शुभम कृदत्त, प्रसून्न तिवारी, यश गाँधी, गोविंदा सोनी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 57

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *