Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

योग दिवस पर धमतरी महापौर ने किया योगाभ्यास, नागरिकों से की दैनिक जीवन में अपनाने की अपील

धमतरी। अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस के अवसर पर हरदिया साहू समाज भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और योगाभ्यास में सहभागिता कर नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।महापौर रामू रोहरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग मानसिक तनाव को कम करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।महापौर रोहरा ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान योग के

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 105

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *