Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी। जिले में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैंड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की

निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बस स्टैंड का निर्माण कार्य अप्रैल से लगातार जारी है, जबकि मौके पर विद्युत मीटर लगाए जाने की प्रविष्टि जुलाई माह में दर्ज पाई गई है। ऐसे में निर्माण कार्य के शुरुआती महीनों में बिजली की आपूर्ति किस माध्यम से की जा रही थी, यह जांच का विषय है। नेता प्रतिपक्ष और पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शासकीय निर्माण में इस तरह की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने विद्युत विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की तकनीकी जांच कराकर संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 14

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *