Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी से रायपुर जा रही ट्रेवल्स की स्लीपर बस में लगी भीषण आग, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की एक लग्जरी स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के बेंद्री के पास हुई। बस से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक और हेल्पर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रा ट्रेवल्स की स्लीपर बस धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बिना देर किए बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते बस का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए बस से बाहर निकल आए।इधर, घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के चलते कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 84

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *