Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

धमतरी के ग्राम देमार में गूंजी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू की मौजूदगी में ग्रामीणों ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का संस्करण देशभर के साथ ग्राम देमार में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के पश्चात रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संदेश देश को नई ऊर्जा और दिशा देता है ‘मन की बात’ ने

आम नागरिकों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच दिया है, स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया, जिसमें मोदी जी ने त्योहारों के सीजन में केवल भारत में बने सामान खरीदने की अपील की। पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे नागरिकों की सराहना की भी कि गई। मोदी जी की मन‌ की बात के इस संस्करण में पश्चिम बंगाल के बिनॉय दास द्वारा हज़ारों पेड़ लगाने और मध्य प्रदेश के जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा 125 औषधीय पौधों को रिकॉर्ड करने के प्रयासों का उल्लेख किया। आगामी डिजिटल जनगणना 2027 में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। इसे ‘साझा जिम्मेदारी’ बताते हुए सेल्फ-इन्यूमरेशन की सुविधा की जानकारी दी। युवाओं के स्टार्टअप, इनोवेशन और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। देश की सांस्कृतिक विरासत और लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी संवाद सदैव राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए नई प्रेरणा प्रदान करता है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

आज के संबोधन में भी आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के अनेक प्रेरक संदेश प्राप्त हुए। हम सभी का दायित्व है कि इन प्रेरणादायी विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दें। आगे रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को जमीन पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है, ग्राम देमार के कार्यकर्ता स्वच्छता, स्वदेशी और पर्यावरण के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रांवा मण्डल अध्यक्ष अमन राव, मण्डल महामंत्री दमयंती केशव साहू, बिमलेश मीनपाल (सरपंच), बसंत परदेशी मीनपाल, राजू मीनपाल, संजय साहू, भूपेन्द्र साहू, मणीकांत जोशी, दिनेश साहू, लिकेश्वर साहू, पंकज कुम्भकार, गणेश साहू, शीतल मीनपाल, अनिरुद्ध कुम्भकार, संतोषी मीनपाल, दिलीप विश्वकर्मा, कांति साहू, थानेश्वरी साहू, कला साहू, शीतकुमार साहू, सुकुमार कान्हा साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

📊 This Post Stats:
Today: 3
Total Views: 17

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *