धमतरी। मकेश्वर वार्ड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने रेडियो व अन्य माध्यमों से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के समापन के पश्चात भारतीय जनसंघ के

संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद आशा लोधी ने की।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष शंकर मानिकपुरी, नरेंद्र नागरची, देवराज पटेल, इंदल टंडन, गोविंद मानिकपुरी, कुणाल यादव, रानी ध्रुवंशी, गीता साहू सहित वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
📊 This Post Stats:
Today: 3
Total Views: 12


