Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष स्कूल ‘सार्थक स्कूल’, धमतरी के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन Special Olympics Bharat की भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ है। वे 12 से 16 जुलाई 2026 तक स्वीडन में आयोजित होने वाली Special Olympics Gothia Trophy 2026 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।सत्यांशु दीप की यह उपलब्धि न केवल धमतरी जिले, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल कौशल का यह उत्कृष्ट उदाहरण दर्शाता है कि उचित प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं अवसर मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एवं अनुदानित विशेष विद्यालयों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, जीवनोपयोगी कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। सत्यांशु दीप का चयन इस दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों की सार्थकता को भी प्रमाणित करता है।विद्यालय परिवार ने बताया कि सत्यांशु ने नियमित अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता अन्य विशेष बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए उत्साहित करेगी।समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने सत्यांशु दीप की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। साथ ही उनके अभिभावकों को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बधाई दी गई है, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने सत्यांशु को इस मुकाम तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष स्कूल ‘सार्थक स्कूल’ के छात्र सत्यांशु दीप का चयन Special Olympics Bharat की भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ है। यह उपलब्धि सत्यांशु की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।उन्होंने सत्यांशु दीप, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों, विद्यालय परिवार एवं समाज कल्याण विभाग को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वे स्वीडन में आयोजित Special Olympics Gothia Trophy 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ एवं धमतरी जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।सत्यांशु की सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। उचित अवसर, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से विशेष बच्चे भी विश्व मंच पर अपनी उत्कृष्ट पहचान बना सकते हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।यह उपलब्धि समावेशी शिक्षा,खेल संस्कृति तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जिलेवासियों को विश्वास है कि सत्यांशु दीप स्वीडन में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत,छत्तीसगढ़ एवं धमतरी का गौरव विश्व मंच पर और अधिक ऊँचा करेंगे।

📊 This Post Stats:
Today: 4
Total Views: 31

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *