Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

कलेक्टर के कड़े निर्देश: तय किराए से अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई, बस संचालकों की बैठक में दी गई चेतावनी

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में बस संचालकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित इस बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, निर्धारित किराए की वसूली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया किसी भी परिस्थिति में न वसूलें। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी निःशुल्क बस पासधारी हितग्राहियों को नियमानुसार और सम्मानपूर्वक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस स्टाफ द्वारा इन पासधारी हितग्राहियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं

किया जाएगा। बस संचालकों को अपने चालक और परिचालकों को यात्रियों के प्रति शिष्ट, मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए पाबंद करने को कहा गया है।परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि मोटरयान अधिनियम, 1988 और परमिट की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में किसी भी रूट पर या बस में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सीधे वैधानिक व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख बस संचालकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें समृद्धि ट्रैवल्स से संकेश भंसाली, राम ट्रैवल्स से सातम सिंह राजपूत, भवानी बस सर्विस से मेघेश्वर प्रसाद चंद्राकर,धमतरी रोडवेज से गोविंद लाल साहू, भवानी ट्रैवल्स से लोचन सिंह, लक्ष्मी ट्रैवल्स से धनेश कुमार और शिवम ट्रैवल्स से गोवर्धन सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संचालकों ने प्रशासन को नियमों का पालन करने और यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 92

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *