Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी में जलभराव रोकने महापौर का कड़ा रुख, वार्डों में पानी निकासी के दिए सख्त निर्देश

धमतरी। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए महापौर रामू रोहरा ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर शहर सहित सभी वार्डों में जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, बंद नालों को तत्काल साफ कराने तथा वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।महापौर रामू रोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के किसी भी वार्ड में बारिश का पानी जमा नहीं होना चाहिए।

जलभराव की संभावना वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए समय रहते आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई, कचरे का नियमित उठाव तथा जल निकासी तंत्र को पूरी तरह सुचारु रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा फील्ड अमला लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर बनाए रखे।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

महापौर ने कहा कि बरसात के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगम का पूरा अमला पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगा।उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नालियों में कचरा या प्लास्टिक न डालें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 89

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *