Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण पर हथौड़ी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धमतरी। थाना मगरलोड एवं पुलिस चौकी करेलीबड़ी क्षेत्र के ग्राम हसदा नंबर-1 में पुरानी रंजिश को लेकर एक ग्रामीण पर हथौड़ी से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज एम्स रायपुर में जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना 04 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:15 बजे की है। ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे रोड़ किनारे पीड़ित चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही आरोपी देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी से हत्या की नीयत से चंद्रहास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित ने अपना बचाव करने का प्रयास किया, जिससे हथौड़ी का वार सिर पर लगने के बजाय उसके दाहिने जबड़े और दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर

मामले को विवेचना में लिया। सीन ऑफ क्राइम टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जहां से रक्तरंजित कंक्रीट, नियंत्रण नमूना और खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य विधिवत जप्त किए गए। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है।चिकित्सकीय परीक्षण और मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को आई चोटों के गंभीर प्रकृति और फ्रैक्चर होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। पुलिस ने आरोपी देवलाल निषाद, पिता स्व. सुकलाल निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम हसदा नंबर-1 के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 114/26, धारा 296, 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 103

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *