Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

धमतरी नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण, कलेक्टर ने दिलाई सत्य निष्ठा की शपथ

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के सभागार में मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) के लिए शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता के साथ सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशल्या देवांगन, निगम आयुक्त अरुण वर्मा और उपायुक्त पीसी सार्वा विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहे।समारोह को

संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार में नए सदस्यों की सहभागिता से धमतरी के विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी। जनहित से जुड़े विभिन्न फैसलों और योजनाओं में

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

इन मनोनीत पार्षदों के अनुभव और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। महापौर ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से आपसी समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।इस महत्वपूर्ण गरिमामय पल के गवाह महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, मनोनीत पार्षदों के परिवारजन और शहर के प्रबुद्ध नागरिक बने। समारोह में सत्य निष्ठा की शपथ लेने वाले पार्षदों में अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर और भागवत यादव शामिल रहे, जिन्होंने बारी-बारी से अपने पद का दायित्व संभाला। शपथ ग्रहण के बाद महापौर, सभापति, पार्षदों और उपस्थित शुभचिंतकों ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी।इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सभी का आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरे सभागार में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 90

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *