Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

कोलियरी में प्रशासन व ग्रामीणों के बीच गतिरोध समाप्त, संवाद से बनी सहमति

धमतरी। ग्राम कोलियारी में पिछले कई दिनों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच उत्पन्न असमंजस एवं दुविधापूर्ण स्थिति अब समाप्त हो गई है।जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन की पहल पर आपसी विश्वास और सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं ग्रामीणों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुभागीय अधिकारी (एसडीएम) पीयूष तिवारी की विशेष उपस्थिति रही, जहां ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से सुना गया और संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाने का सार्थक प्रयास किया गया।बैठक के दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए प्रशासन का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्ण पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ कार्य करेगा। इस

सकारात्मक चर्चा से ग्रामीणों के बीच पुनः विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ।प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि मधुरिमा गुरुकुल कौशल विकास संस्थान को किसी भी प्रकार की शासकीय भूमि आवंटित नहीं की जा रही है। यह संस्था वर्तमान में लाइवलीहुड कॉलेज की निगरानी में एक किराये के भवन में संचालित हो रही है, जो क्षेत्र के 12वीं एवं उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही यह भी

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

साफ किया गया कि वर्तमान भवन मुख्य रूप से बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन के लिए निर्मित है तथा इसके संचालन में ग्राम पंचायत अथवा सरपंच की कोई भूमिका नहीं है। भविष्य में छात्रावास निर्माण हेतु प्रशासन को भूमि की आवश्यकता होने पर ग्रामीणों की सहमति एवं भावनाओं का सम्मान करते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा। विवाद की स्थिति में छात्रावास का निर्माण नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि क्षेत्र का विकास, युवाओं का भविष्य और सामाजिक समरसता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी समस्या का समाधान संवाद और आपसी विश्वास से ही संभव है। प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय ही विकास का आधार है।इस बैठक में प्रशासनिक व पुलिस तंत्र की ओर से पीयूष तिवारी, वर्षा रानी, शिवेंद्र, चन्द्रकांत साहू, राजेश जगत एवं शैलेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों की ओर से अपनी मांगों और पक्ष को रखने के लिए ऋषभ देवांगन, हेमंत चंद्राकर, राजेश चक्रधारी, यशवंत सोनकर, पुलस्त साहू, केश कुमार सोनकर सहित विभिन्न पंचगण, वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। बैठक पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां सभी पक्षों ने क्षेत्र के सुनियोजित विकास और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भविष्य में भी आपसी सहयोग और निरंतर संवाद के साथ आगे बढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 102

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *