Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

अटल आवास के निरीक्षण के दौरान ढही भवन की सीढ़ी, विधायक और कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे

धमतरी। विधानसभा क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड एवं जोधापुर वार्ड स्थित अटल आवास परिसरों की दुर्दशा देखने पहुँची जनप्रतिनिधियों की टीम के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार को विधायक ओंकार साहू, जिला कांग्रेस कमेटी

की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने अटल आवास का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अचानक एक भवन की मुख्य सीढ़ी भरभराकर नीचे गिर गई, जिससे वहां मौजूद विधायक व जनप्रतिनिधि बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद विधायक ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस सीढ़ी से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, वही निरीक्षण के दौरान ढह गई। इससे साफ है कि अटल आवास अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं। विधायक ने चेताया कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

सकता है। यह केवल भवनों की जर्जरता का मुद्दा नहीं, बल्कि यहाँ रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा प्रश्न है।विधायक ओंकार साहू ने मांग की कि अटल आवास के रहवासियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए और चरणबद्ध तरीके से नए आवासों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि अटल आवास की यह दुर्दशा प्रशासनिक उदासीनता का नतीजा है और यदि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो व्यापक जनांदोलन किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवार, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, शास्त्री सोनवानी, राकेश मौर्या, उदित नारायण साहू, आशुतोष खरे, प्रवीण साहू, अविनाश मारोठे, अभिषेक ठाकुर, श्रीकांत तिवारी, मानिक साहू, समीन खान, वीणा देवांगन, संजय देवांगन, सूरज पासवान, योगेश्वर साहू एवं धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 83

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *