Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

पोटियाडीह में रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने आमदी मंडल के ग्राम पोटियाडीह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया। राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।‘मन की बात’

के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्रहित, देशभक्ति, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया। उन्होंने देशभर में जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस मौके पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि ‘मन की बात’

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

देशवासियों को जोड़ने वाला एक अत्यंत प्रेरणादायी माध्यम है। इसके जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां देश के सामने आती हैं, जिससे नागरिकों को राष्ट्रहित में कार्य करने की दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान अनिल तिवारी, जीतू यादव, जगत यादव, मोती हिरवानी, बसंत साहू, प्रीत निर्मलकर, मुन्ना पटेल, हेमलाल यादव, कुलेश्वर पटेल, सोनू साहू, दुधराम यादव, नारायण पटेल, रेशमा यादव सहित कई अन्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 64

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *