Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 ◆ युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला, पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक सात दबोचे गए ◆ अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल ◆ धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन ◆ साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर ◆ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना ◆ Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 ◆ युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला, पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक सात दबोचे गए ◆ अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल ◆ धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन ◆ साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर ◆ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना ◆

नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी एवं प्रभावी आर्थिक कार्यवाही की है।धमतरी पुलिस द्वारा अब कार्यवाही को केवल गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रकरणों तक सीमित न रखते हुए,

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हांकित कर उन पर भी सीधा आर्थिक प्रहार किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा विस्तृत जांच, वित्तीय विश्लेषण एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा योजनाओं, वाहनों एवं अचल संपत्तियों में निवेश की जानकारी सामने आई।उक्त संपत्तियों को NDPS Act, 1985 की धारा 68F के तहत फ्रीज करने की कार्यवाही की गई तथा प्रकरणों को सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA, मुंबई के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रथम SAFEMA प्रकरण – आरती रजक-आरोपी आरती रजक, पत्नी स्व. राम रजक से संबंधित बैंक खातों एवं निवेशित राशि की जांच में कुल 12,93,636.76 रूपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।फ्रीज की गई संपत्तियों में बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट एवं अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं।सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया। उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के परीक्षण के पश्चात दिनांक 23 जुलाई 2026 को फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई। द्वितीय SAFEMA प्रकरण- करण सिंह धुरी एवं परिजन आरोपी करण सिंह धुरी, उसकी पत्नी उषा बाई धुरी एवं पुत्री जाइका धुरी से संबंधित बैंक खातों, वाहन एवं अचल संपत्तियों सहित कुल 22,91,479.75 रूपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रकरण में उपलब्ध दस्तावेजों, साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। संबंधित पक्षों को सुनवाई का

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद संपत्तियों के वैध आय स्रोत के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPSA, मुंबई द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना सिटी कोतवाली धमतरी के फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी गई।
कुल 35,85,116.51 रूपये की संपत्ति फ्रीज इस प्रकार दोनों SAFEMA प्रकरणों में नशे के अवैध कारोबार से संबंधित आरोपियों की कुल –
35,85,116.51/-
(पैंतीस लाख पचासी हजार एक सौ सोलह रुपये इक्यावन पैसे)
मूल्य की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है।सक्षम प्राधिकारी द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर यह पाया गया कि संबंधित संपत्तियां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उससे अर्जित आय से जुड़ी हुई हैं।अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्यवाही
उल्लेखनीय है कि संबंधित आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं तथा उनके विरुद्ध PITNDPS Act के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को

चिन्हांकित कर SAFEMA/NDPS Act के तहत फ्रीजिंग कार्यवाही की जा रही है, जिससे नशे के कारोबारियों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश “नशे का कारोबार करने वालों पर अब केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई और संपत्तियों पर भी सीधा आर्थिक प्रहार किया जाएगा।”नशे के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

📊 This Post Stats:
Today: 3
Total Views: 84

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *