Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक उत्सव में शामिल हुईं रंजना डीपेंद्र साहू, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक उत्सव में शामिल हुईं रंजना डीपेंद्र साहू, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश

धमतरी। जिला पंचायत धमतरी में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की स्थायी समिति की बैठक सभापति मोनिका देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 17 मार्च 2026 को आयोजित पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं बजट व्यय का विस्तार से ब्यौरा लिया गया।बैठक में आयुष विभाग द्वारा जिले में संचालित आठ राष्ट्रीय आयुष योजनाओं की प्रगति बताई गई, जिसमें स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, वयोमित्र-सियान जतन योजना, सुप्रजा योजना, स्वर्ण प्राशन अभियान, योग शिक्षा तथा कुपोषित व आंगनबाड़ी बच्चों को आयुर्वेदिक उपचार वितरण शामिल हैं। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने घर-घर नल जल योजना, ग्राम घुटुला की पेयजल समस्या, सोडियम हाइपोक्लोराइट से जल स्रोतों का शुद्धिकरण, 35 नए बोरवेल खनन और ग्राम देवपुर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला अस्पताल की सुविधाओं, अटल लैब और विशेषज्ञों की स्थिति पर चर्चा हुई।सभापति मोनिका देवांगन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र मरीजों को अनावश्यक रूप से निजी अस्पतालों में रेफर न किया जाए। साथ ही बुजुर्गों को निःशुल्क कृत्रिम दांत, एचआईवी/एड्स जागरूकता व टीकाकरण की समीक्षा की गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए

कि मेडिकल दुकानों में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इसके अलावा नशे की रोकथाम और आत्महत्या की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु समन्वित कार्ययोजना पर जोर दिया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पोषण ट्रैकर, पोषाहार वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नोनी सुरक्षा योजना, महतारी वंदन योजना और सक्षम योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन व बजट व्यय की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में स्थायी समिति की सदस्य मीना डेमू साहू एवं गरिमा नेताम मौजूद रहीं।इसके अलावा विभागीय अधिकारियों में जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. ए.एस. टोंडर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर, कार्यपालन अभियंता आशालता गुप्ता, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से फणीश्वर पिथौरा तथा आयुष विभाग से डॉ. कृपाराम ठाकुर सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 14

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *