Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय योगदान: डॉ. रितिका जैन कोटा में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

धमतरी/कोटा। धमतरी निवासी रमेश लुंकड़ की सुपुत्री डॉ. रितिका जैन (नाकोड़ा किड्स एंड फैमिली डेंटल क्लिनिक) को कोटा, राजस्थान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, कोटा जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. रितिका जैन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बच्चों और परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. रितिका जैन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जिला प्रशासन एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज सेवा और दंत स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी। बेटी की इस उपलब्धि पर माता इंदिरा लुंकड़ और पिता रमेश लुंकड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. रितिका ने धमतरी का मान बढ़ाया है, जो पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। इस सम्मान से परिवार, शुभचिंतकों और चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 18

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *