धमतरी। सावन माह के चौथे सोमवार के अवसर पर बोल बम कांवड़ समिति द्वारा रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में महापौर रामू रोहरा ने शामिल होकर भगवान रुद्रेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन किया और महाआरती में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने समस्त नगरवासियों और प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सावन मास देवाधिदेव महादेव की आराधना और अटूट आस्था का पर्व है। बोल बम कांवड़ समिति का यह

आयोजन श्रद्धा और भक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।महाआरती के दौरान समूचा रुद्री परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।






