Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

आयुक्त ने शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं निगम द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, निर्माण कार्यों

की प्रगति, नागरिक सुविधाओं तथा मूलभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण की शुरुआत बागतराई डंप यार्ड से हुई, जहां आयुक्त ने कचरा प्रबंधन की व्यवस्था देखी और स्वच्छता दीदियों व महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने डंप यार्ड में पड़े कचरे का वैज्ञानिक एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दानीटोला वार्ड स्थित एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर पहुंचकर पानी सहित अन्य सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

आगे के क्रम में आयुक्त ने दानीटोला एवं विंध्यवासिनी वार्ड में निर्माणाधीन एएचपी (AHP) आवासीय भवनों का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विंध्यवासिनी वार्ड स्थित एसएलआरएम (SLRM) सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंतिम चरण में आयुक्त सिटी गार्डन पहुंचे, जहां उन्होंने उद्यान की साफ-सफाई, हरियाली एवं झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर रखरखाव बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 23

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *