Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

अवैध अप्रवासियों और संदिग्धों की निगरानी के लिए धमतरी पुलिस का जनजागरूकता अभियान शुरू

धमतरी। जिले की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा अवैध अप्रवासियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की समय पर जानकारी जुटाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने अपने शासकीय वाहन पर टोल फ्री नंबर का

स्टीकर लगाकर किया। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी तथा डीएसपी मीना साहू ने भी अपने-अपने शासकीय वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस वाहनों के माध्यम से आम जनता तक

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाना तथा नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था से सक्रिय रूप से जोड़ना है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर किरायेदार सत्यापन, बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन, संदिग्धों तथा अवैध अप्रवासियों की सूचना देने से संबंधित पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य कार्यालय आने वाले नागरिकों, मकान मालिकों, होटल, लॉज व धर्मशाला संचालकों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को जागरूक कर पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग स्थापित करना है।अभियान को जिलेभर में प्रभावी बनाने के लिए इन जागरूकता सामग्रियों को सभी थानों एवं चौकियों में भेजा जा रहा है। साथ ही सभी शासकीय पुलिस वाहनों पर भी इन्हें अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में भी सतर्कता का

संदेश पहुंच सके। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी किरायेदार को मकान देने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा व्यावसायिक संस्थानों में ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित करें।यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध अप्रवासी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905, डायल-112 अथवा निकटतम थाना/चौकी को दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहकर अपना योगदान देने का आह्वान किया है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 73

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *