Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

धमतरी में ईओडब्ल्यू की सरप्राइज रेड: दो वाहनों में पहुंची अधिकारियों की टीम, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड कब्जे में लिए

धमतरी। रायपुर रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी में शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने दबिश देकर व्यापक जांच-पड़ताल की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।जानकारी के अनुसार,ईओडब्ल्यू की टीम दो वाहनों में सवार होकर मेडिकल एजेंसी पहुंची। टीम में पुलिस बल सहित लगभग सात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। अधिकारियों ने एजेंसी के कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को जब्त कर अपने साथ ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाल कपड़े की पोटली में भी सील करके ले जाए गए।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई वर्ष 2003-04 के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक पुराने मामले के सिलसिले में की गई बताई जा रही है।हालांकि, ईओडब्ल्यू की ओर से इस दबिश और जांच के संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।कार्रवाई संपन्न होने के बाद टीम वापस लौट गई।ईओडब्ल्यू की इस अचानक कार्रवाई को लेकर शहर में विभिन्न तरह की अटकलों का बाजार गर्म है।फिलहाल, मामले की वास्तविक स्थिति और जांच के सटीक उद्देश्य को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 5
Total Views: 40

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *