Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

धमतरी नगर निगम के महापौर ने वैष्णो देवी जा रहे महिलाओं के जत्थे को दिखाई हरी झंडी

धमतरी के मराठापारा एवं बांसपारा वार्ड से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे 35 मातृशक्ति महिलाओं के दल को धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालु महिलाओं को सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने एवं माता रानी का आशीर्वाद लेकर सकुशल लौटने की बात कही।

इसके साथ ही मक्केश्वर वार्ड की पार्षद आशा लोधी ने भी सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता वैष्णो देवी की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे तथा उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और सफल हो। उन्होंने सभी महिलाओं के उज्ज्वल जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। माता रानी के जयकारों के बीच सभी महिलाएं श्रद्धापूर्वक अपनी धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

📊 This Post Stats:
Today: 2
Total Views: 38

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *