Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

नगरी वन परिक्षेत्र में सूखे कुएं से तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों और वन अमले की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नगरी। धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहम्मला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में स्थित खुले और सूखे कुएं में एक वयस्क तेंदुआ गिर गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब कुएं से तेंदुए की दहाड़ सुनी, तो पास जाकर देखा। कुएं के भीतर तेंदुए को फंसा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को खुद निकालने का प्रयास नहीं किया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र नगरी सामान्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सांकरा और बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वन अमले ने स्थिति का आकलन किया और तेंदुए को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालने की रणनीति बनाई।वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान पूरी सतर्कता बरती और किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं दिखाई। सबसे पहले कुएं के आसपास मौजूद भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि मानवीय दबाव के कारण तेंदुआ घबराकर कोई आक्रामक हरकत न करे। इसके बाद कुएं के भीतर एक मजबूत सीढ़ी उतारी गई, ताकि वन्यजीव को बाहर निकलने का प्राकृतिक रास्ता मिल सके।कुछ समय तक सीढ़ी का मुआयना करने के बाद, जब तेंदुए को सुरक्षित रास्ता दिखाई दिया, तो वह धीरे-धीरे सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ने लगा। कुछ ही क्षणों में वह कुएं से बाहर आ गया और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए तेजी से नजदीकी जंगल की ओर लौट गया।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

पूरे घटनाक्रम के दौरान वन विभाग की टीम मुस्तैद रही और ग्रामीणों को दूर बनाए रखने के निर्देश देती रही।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर मौसम बदलने पर वन्यजीव भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं। ऐसे में खेतों में बने खुले कुएं उनके लिए गंभीर खतरा साबित होते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और तुरंत विभाग को सूचित करें। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की रिपोर्ट मनीष यादव ने तैयार की है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 89

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *