Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी देखकर भाग रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, इलाके में सनसनी

धमतरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर भाग रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।मिली जानकारी के

अनुसार, 27 वर्षीय योगेश जांगड़े रात के समय अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान इलाके में नियमित गश्त पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद युवक अचानक भागने लगे। भागने के दौरान योगेश जांगड़े की सांस

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

फूलने लगी और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसकी बिगड़ती हालत देख दोस्तों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।इस घटना के बाद

से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। डॉक्टरों के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक युवक की मौत हार्ट अटैक (हृदयघात) के कारण हुई है।बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 94

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *