Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

लापरवाही पर धमतरी नगर निगम सख्त, नियमों की अनदेखी पर बेलिंग मशीनें लौटाईं

धमतरी। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है।नियमों की अनदेखी किए जाने पर विभाग ने आवंटित की गईं बेलिंग मशीनों को वापस भेज दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नीलेश लूनिया ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, मनमानी या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में सामग्री की खरीदी, वितरण या उपयोग से जुड़ा प्रत्येक कार्य पूरी तरह से शासन के नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही संपादित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली पर

कोई भी प्रश्नचिह्न नहीं लगना चाहिए और हर स्तर पर पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। भविष्य में दोबारा इस तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस कड़े कदम के बाद निगम प्रशासन के भीतर हड़कंप का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के इस रुख से यह स्पष्ट संकेत गया है कि जनहित और सरकारी नियमों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 84

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *