Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम

धमतरी। ग्राम पंचायत अछोटा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास पारा में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों को गति देने के लिए एक विशेष पहल की गई। जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका ऋषभ देवांगन ने वार्डवासियों के साथ मिलकर न केवल क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया, बल्कि खुद श्रमदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। हालिया बारिश के चलते सड़क पर हुए भारी जलभराव और कीचड़ की वजह से स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए मोनिका ऋषभ देवांगन ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल सड़क पर मुरुम डलवाई और खुद फावड़ा उठाकर मार्ग को चलने योग्य बनाने में श्रमदान किया।वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नियमित पेयजल आपूर्ति, बिजली की आंख-मिचौली, जर्जर सड़कें, नालियों की सफाई न

होने से जल निकासी की समस्या और स्थानीय निस्तारी तालाब के सौंदर्यीकरण व विस्तार की मांग रखी। जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सभापति ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर इन मूलभूत दिक्कतों का शीघ्र और स्थाई निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड के उपसरपंच तिहारू राम देवांगन से भी पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मोनिका ऋषभ देवांगन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अंचलों में जनहित और विकास से जुड़े प्रत्येक विषय

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

का समय पर समाधान ढूंढना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के साथ-साथ जब तक जनसहभागिता नहीं जुड़ती, तब तक विकास अधूरा है। क्षेत्र के समग्र विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं के विस्तार के लिए इस तरह के सामूहिक प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, उपसरपंच तिहारू राम देवांगन, तरुण देवांगन, योगेश देवांगन, पमेंद देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, टिकेश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में सजग वार्डवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 113

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *