Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

पुलिस ने 18 प्रकरणों में जब्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का किया विधिवत नष्टीकरण

धमतरी। एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जब्त लगभग 4 क्विंटल मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में नष्टीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न हुई। इस कार्यवाही के लिए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी शैलेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित की गई थी,जिसकी देखरेख में पुलिस, आबकारी विभाग तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई।जिले के विभिन्न थाना और चौकियों जैसे सिटी कोतवाली धमतरी,अर्जुनी,भखारा, बिरेझर,केरेगांव एवं सिहावा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कुल 18 प्रकरणों में जब्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।यह पूरी कार्यवाही एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों, उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप संपादित की गई।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, सत्यापन,अभिलेखीकरण एवं नष्टीकरण संबंधी समस्त प्रक्रियाओं का गहन परीक्षण किया गया। इसके बाद ही नियमानुसार आगे

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।इस नष्टीकरण कार्य हेतु ग्राम बंजारी, थाना कुरूद स्थित मेसर्स रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व नाम मेसर्स ईशा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड) का चयन किया गया था।उक्त कार्यवाही को अंजाम देने से पूर्व छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर तथा ग्राम पंचायत बंजारी से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए थे। पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निर्धारित समस्त वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण संपन्न कराया गया।धमतरी पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों के

अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की यह कार्यवाही न केवल न्यायिक प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है,बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में धमतरी पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है। धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार या मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 80

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *