Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक रंजना साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर देर रात हंगामा, 8 गाड़ियां रोककर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन साइबर जागृति अभियान, धमतरी पुलिस ने बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के गुर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती संपन्न, महापौर रामू रोहरा ने की सुख-समृद्धि की कामना हाईटेक बस स्टैंड में बिजली चोरी को लेकर निगम प्रशासन पर बरसी कांग्रेस, जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा बंदर की मौत,वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

धमतरी/कुरुद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मादा बंदर की अकाल मृत्यु हो गई। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस दुखद दृश्य को देखकर वहां से गुजर रहे लोग अत्यंत व्यथित नजर आए।मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य खूबलाल ध्रुव जब रायपुर की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने हाईवे के बीचों-बीच एक मादा बंदर का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ देखा। शव सड़क के बिल्कुल मध्य में होने के कारण वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए गंभीर दुर्घटना की

आशंका बनी हुई थी। अचानक किसी शव को बचाने के चक्कर में अन्य वाहन चालक भी अनियंत्रित हो सकते थे,जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।मामले की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए खूबलाल ध्रुव और उनके साथियों ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल अपने वाहन को रोककर मृत बंदर के शव को अत्यंत सम्मान और सुरक्षित रूप से सड़क के बीच से हटाकर किनारे रखा। इस त्वरित प्रयास की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने से बच गया और साथ ही

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

अन्य वन्यजीवों व वाहन चालकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकी।इस हादसे के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।उनका कहना है कि नेशनल हाईवे के कई हिस्से वन्यजीव बहुल क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जहां अक्सर बंदरों और अन्य जानवरों का आना-जाना लगा रहता है।वाहनों की अत्यधिक गति और चालकों की लापरवाही के कारण मूक जानवर अक्सर इन हादसों का शिकार हो जाते हैं।वन्यजीवों को हमारी प्रकृति और पर्यावरण की अमूल्य धरोहर मानते हुए स्थानीय लोगों ने आम जनता से एक विशेष अपील की है।उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों और वाहन चालकों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि हाईवे पर चलते समय, विशेषकर वन्यजीव क्षेत्रों के आसपास, पूरी सावधानी बरतें। वाहनों की गति को नियंत्रित रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक और दुखद हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जा सके।

📊 This Post Stats:
Today: 1
Total Views: 83

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *