Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

धमतरी। महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी बिरेझर थाना कुरूद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला से जबरन दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे बाहरी राज्य के एक आरोपी को तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।प्रकरण के अनुसार, प्रार्थिया द्वारा बीते 22 मई 2026 को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी ने उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। शिकायत मिलते ही बिरेझर पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।मामले की जांच के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। साथ ही महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए गए और न्यायालयीन कथन सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाइयां समय पर संपादित की गईं। इस बीच पुलिस की एक टीम आरोपी की लगातार पतासाजी और उसके संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी।मुखबिर से

मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाया और उसे चौकी बिरेझर लाया गया। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ किए गए उक्त अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां विधिवत जब्त कर वैज्ञानिक परीक्षण हेतु फॉरेंसिक लैब भेज दी गई हैं।मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी, उम्र 39 वर्ष, ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 2
Total Views: 18

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *