Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 शराब के नशे में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग समेत आठ आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में सहकारिता से किसानों की समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त: मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन ने अछोटा वार्ड में किया श्रमदान, ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर डलवाई मुरुम सत्यांशु दीप भारतीय फुटबॉल टीम में चयनित, स्वीडन में स्पेशल ओलंपिक गोथिया ट्रॉफी में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

शराब के नशे में विवाद, दोस्तों ने ही पत्थर से कुचलकर की युवक की हत्या, सभी संदेही हिरासत में

धमतरी। कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डाही में एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ भी पुरानी रंजिश या किसी बाहरी विवाद के बजाय साथ में बैठकर शराब पी रहे साथियों ने ही अपने एक मित्र की जान ले ली। इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह अत्यधिक शराब का सेवन बताया जा रहा है, जो एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच धमतरी विधानसभा और कुरुद विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डाही में करीब 8 से 9 लोग शीतला मंदिर के आगे स्थित टावर के पास शराब पीने बैठे थे। ये सभी लोग कुरुद से शराब लेकर गांव पहुंचे थे। मृतक हुलास मंडावी (35 वर्ष), पिता दिना मंडावी के पास खुद की शराब नहीं थी, जिस पर उसने अपने साथियों से शराब पिलाने के लिए कहा। साथियों ने उसे शराब तो पिला दी, लेकिन इसी बीच नशे की हालत में हुलास मंडावी और एक अन्य युवक के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। वहां मौजूद अन्य साथियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत्त हुलास मंडावी लगातार सभी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।हुलास की धमकियों और गाली-गलौज से बाकी सभी साथी बुरी तरह आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने मिलकर हुलास मंडावी पर लात-घूंसों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेदम मारपीट के बाद भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो आरोपियों ने अंत में एक बड़े पत्थर से हुलास के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण हुलास की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया, जहां हुलास मांडवी का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए कुरुद अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों और सह-आरोपियों सहित सभी संदेहियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में लगभग आठ लोग शामिल हैं, जिनमें दो मुख्य आरोपी, दो नाबालिग और बाकी सह-आरोपी हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

📊 This Post Stats:
Today: 2
Total Views: 12

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *