Breaking News
Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज Creative Writer: सभी तरह के समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9425212090 राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, धमतरी में गठित हुई हाईवे सर्विलांस टीम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण युवाओं के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र जिला पंचायत में महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की बैठक योजनाओं की समीक्षा के साथ नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के सख्त निर्देश नगरी विकासखण्ड के सभी स्कूल बंद नशे के अवैध कारोबारियों पर आर्थिक प्रहार, धमतरी में सफ़ेमा एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 35.85 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति फ्रीज

मुख्य मार्ग पर लूट की नीयत से युवक पर चाकू से हमला, इलाके में सनसनी

धमतरी। शहर में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौती के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ लूट के इरादे से आए अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। खून से लथपथ घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था।

इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया और लूटपाट करने की कोशिश की। युवक ने जब बदमाशों की इस हरकत का कड़ा विरोध किया, तो उन्होंने तैश में आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए। साथ ही मार्ग पर सक्रिय असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

🔥 आज ही अपनी वेबसाइट बनवाएं
Advertisement

📊 This Post Stats:
Today: 2
Total Views: 39

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *